• Wed. Sep 23rd, 2026

शहर में 11 दुकानों पर जुर्माने की कार्रवाई हुई, 10 दुकानों को सील किया गया

BySurendra Jain

Jun 3, 2021

खबर पक्की, 3 जून, रतलाम। कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर रतलाम शहर में प्रतिबंधात्मक आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत गुरुवार को 73 लोगों के विरुद्ध बिना मास्क पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए 7300 रूपये की पेनल्टी वसूली गई। इसी प्रकार 11 दुकानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2700 रुपए का जुर्माना वसूला गया तथा 10 दुकानों को सील किया गया। अनुविभागीय अधिकारी रतलाम शहर अभिषेक गेहलोत के मार्गदर्शन में कार्यरत थानावार टीमों ने उक्त कार्रवाई की।
रतलाम शहर के पुलिस थाना माणकचौक अंतर्गत आने वाले संपूर्ण सीमा क्षेत्र के लिए टीम प्रभारी अधिकारी कार्यपालन यंत्री पीएचई श्री प्रदीप गोगादे के साथ पुलिस विभाग का अधिकारी एवं सहायक कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यह टीम प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा इसी थाना क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक जिला परियोजना अधिकारी बी.एल. पाटीदार एवं टीम तैनात रही। इस टीम द्वारा गुरूवार को 10 दुकानों को सील किया गया।
पुलिस थाना दीनदयाल नगर अंतर्गत आने वाले संपूर्ण सीमा क्षेत्र के लिए टीम प्रभारी जिला पंजीयक पी.पी. वाजपेयी के साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी दल प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा इसी थाना क्षेत्र में टीम प्रभारी परियोजना अधिकारी शहरी विकास श्री अरुण पाठक के साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी दल दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तैनात रहे। इस टीम द्वारा बिना मास्क वाले 18 व्यक्तियों पर कार्रवाई कर 1800 रुपए पेनल्टी वसूली गई तथा एक दुकान पर जुर्माने की कार्रवाई करते हुए 500 रुपए की जुर्माना राशि वसूली गई।
पुलिस थाना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण सीमा क्षेत्र के लिए प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीम प्रभारी एसडीओ लोक निर्माण विभाग श्री सी.के. राय के साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी दल प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं टीम प्रभारी उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. मनोज शर्मा के साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी दल दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक तैनात रहे। इस टीम द्वारा बिना मास्क वाले 32 व्यक्तियों पर कार्रवाई करते हुए 3200 रूपए की पेनल्टी वसूली गई तथा 4 दुकानों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 2000 रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई।
इसी तरह पुलिस थाना स्टेशन रोड के अंतर्गत आने वाले संपूर्ण सीमा क्षेत्र में प्रात: 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक टीम प्रभारी श्री वाघे प्रबंधक पीआईयू के साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी दल तैनात रहे, इसी थाना क्षेत्र में दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक टीम प्रभारी महाप्रबंधक उद्योग श्री मुकेश शर्मा के साथ पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी दल तैनात रहा। इस टीम द्वारा 23 व्यक्तियों पर बिना मास्क की कार्रवाई करते हुए 2300 रूपए की जुर्माना राशि वसूली गई।
निर्धारित समय पश्चात दुकान खुली पाए जाने पर किया अर्थदंड
कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश परशासन प्रशासन के निर्देशों का पालन कराने के लिए शहर में अधिकारियों के दल मुस्तैदी से भ्रमण करते हुए निरीक्षण कार्य कर रहे हैं टीम प्रभारी एवं जिला योजना अधिकारी बी.के. पाटीदार एवं उनके दल द्वारा नाहरपुरा स्थित बाटा शोरूम शाम 5 बजे बाद भी खुला पाए जाने पर 5000 जुर्माना किया गया है। इसी तरह खेरादीवास स्थित डीएम कलेक्शन कपड़ा दुकान 5.30 बजे खुली मिलने पर 1000 का चालान किया गया।

You missed

error: Content is protected !!