खबर पक्की, 3 जून, रतलाम। सकल जैन श्री संघ द्वारा सभी संघ अध्यक्ष के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री, राजस्थान व मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम एडीएम जमुना भिड़े को प्रतिनिधि मंडल राजेन्द्र खाबिया, ललित कोठारी, प्रकाश मूणत, निर्मल लुनिया, महेन्द्र गादिया, महेन्द्र चाणोदिया, शुशील छाजेड़, जयंत बोहरा, अभय पोरवाल, ओम अग्रवाल ने प्रदान किया।
उक्त जानकारी महेन्द्र गादिया ने देते हुए बताया कि अभी राजस्थान में अनोप मण्डल द्वारा कई वर्षों से जैन संतो को परेशान करना जैन धर्म के खिलाफ नारेबाजी तक नही अनर्गल साहित्य बाटना संतो के साथ घटना करना धर्म का दुष्प्रचार करना जैसे कई अनैतिक कृत्य बरसो से किये जा रहे। इसकी निंदा राजस्थान में अन्य कई समाज ने भी की है। ऐसे मंडल पर शिघ्र प्रतिबंध लगाकर उनके आश्रम पर शासन की जांच करवा कर उन्हें कठोर सजा दे ताकि देश मे सदभावना का वातावरण बना रहे ज्ञापन में हस्ताक्षर करने वालो में सकल जैन संघ के सरंक्षक हिम्मत कोठारी, चैतन्य काश्यप, सभी समाज के अध्यक्ष आराधना भवन अध्यक्ष, अशोक लुनिया तपागच्छ अध्यक्ष अभय लुनिया, साधुमार्गी अध्यक्ष कपूर कोठारी, वद्र्धमान स्थानकवासी अध्यक्ष सुरेश कटारिया, धर्मदास श्री संघ अध्यक्ष अरविंद मेहता, त्रिस्तुतिक संघ अध्यक्ष राजेन्द्र लुनावत, खतरगच्छ संघ अध्यक्ष मनसुख चोपड़ा, तेरापंथ संघ अध्यक्ष अशोक दख, ज्ञान गच्छ अध्यक्ष विजय पटवा, समरथ संघ अध्यक्ष श्रेणिक चाणोदिया, शांत क्रान्त संघ अध्यक्ष मोहन पिरोदिया, दिगम्बर संघ अध्यक्ष राजकुमार अजमेरा, कमलेश पापरिवाल, राजेश जैन, नरसिंह पुरा, प्रभात डोसी, सज्जनमिल संघ अध्यक्ष हंसराज चोपड़ा, संघ अध्यक्ष अशोक जैन आदि ने किए। रतलाम समाज के सभी युवा महिला संगठनों ने भी इस कृत्य की निंदा करते हुए सजा की मांग की।
अनोप मंडल द्वारा किये जा रहे दुष्प्रचार व अशोभनीय हरकतों के खिलाफ सकल जैन संघ ने दिया ज्ञापन
