• Wed. Oct 28th, 2026

जिला चिकित्सालय में लगेगा ऑक्सीजन प्लांट : काश्यप , दिल्ली से रतलाम आए उपकरण

BySurendra Jain

Jun 2, 2021

खबर पक्की, 2 जून, रतलाम। जिला चिकित्सालय में भी जल्द ऑक्सीजन प्लांट स्थापित हो जाएगा। ऑक्सीजन प्लांट के उपकरण बुधवार को दिल्ली से रतलाम आ गए है। इसकी क्षमता 27 मीटर क्यूब ( 500 लीटर प्रति मिनट) है।
विधायक चैतन्य काश्यप ने बताया कि शासन ने जिला अस्पताल में 20 बेड के आईसीयू वार्ड के साथ ऑक्सीजन प्लांट स्वीकृत किया था। वर्तमान में आईसीयू वार्ड में सिलेंडर से लिक्विड ऑक्सीजन की व्यवस्था हो रही है। जिला अस्पताल को ऑक्सीजन हेतु आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से वीडियो कांफ्रेंसिग में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से ऑक्सीजन प्लांट जल्द लगाने का आग्रह किया था।
बुधवार को दो ट्रक में ऑक्सीजन प्लांट के सभी उपकरण आए। इन्हे ट्रामा सेंटर के पास प्रस्तावित स्थल पर उतारा गया। ये उपकरण दिल्ली से ऑब्स्टैम कंपनी द्वारा भेजे गए है, इनसे जिला अस्पताल को प्रतिदिन 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन मिलेगी। अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट के लिए शेड तैयार हो चुका है। केवल कोविड केयर सेंटर तक लाइन बिछाना बाकी है। लाइन का कार्य पूरा होते ही प्लांट शुरू किया जाएगा।
श्री काश्यप ने बताया कि जिला अस्पताल में बेंगलुरु से सिटी स्केन मशीन भी जल्द आ जाएगी। इसकी स्थापना के समस्त कार्य पूर्ण हो गए है। रेडिएशन सम्बन्धी अनुमति भी मुंबई से प्राप्त हो चुकी है। सिटी स्केन मशीन से मरीजों के उपचार में बहुत राहत मिलेगी।

You missed

error: Content is protected !!