• Wed. Sep 16th, 2026

दशहरे से पहले नगर निगम के 490 कर्मियों की दीपावली मनी

BySurendra Jain

Sep 28, 2017

 

रतलाम। दुर्गाष्टमी का पर्व नगर निगम रतलाम के 490 कर्मचारियों के लिए दीपावली जैसी खुशियां लेकर आया। गुरूवार को महापौर परिषद ने कई वर्षो से नगर निगम में अस्थाई तौर पर काम कर रहे इन कर्मचारियों को नियमित किए जाने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। प्रस्ताव पारित होने के तत्काल बाद ही नगर पालिका नगर निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने महापौर डा. सुनीता यार्दे और आयुक्त एस.के. सिंह का स्वागत किया। एमआईसी की बैठक में ही पोकलेन खरीदी का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।

गुरूवार दोपहर हुई एमआईसी बैठक में गढ़कैलाश मंदिर रोड़ साइड पर सीमांकन उपरांत रिटेनिंग वॉल बनाने और हाइड्रोलिक एक्सलेटर पोकलेन मशीन खरीदने का प्रस्ताव पारित किया गया। अस्थाई कर्मचारियों को नियमित किए जाने का फैसला सबसे अहम रहा। नगर निगम कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दिनेश सोलंकी के अनुसार मप्र शासन के निर्देशानुसार यह फैसला काफी पहले हो जाना था। निगम कर्मचारियों को इस मांग को लेकर दो दिन तक हड़ताल भी करना पड़ी थी। अब जाकर अस्थाई कर्मचारियों को यह सौगात मिल सकी है।

error: Content is protected !!