खबर पक्की : 22 मई रतलाम, जवाहर नगर की रहने वाली उषा गोयल और उनका परिवार उस वक्त परेशान हो गए जब उनका e पास के लिए आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया। उषा गोयल के गले में गठान होने के कारण उन्हें आज 22 तारीख को इलाज के पेपर्स लेकर उज्जैन में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट होने के कारण दिखाने जाना था इसके लिए उनके बेटे वीरेंद्र गोयल ने e पास के लिए कल 21 मई को 3:00 बजे पोर्टल खुलते ही अप्लाई कर दिया। किंतु किन्ही कारणवश उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया गया आवेदन रिजेक्ट होने पर उनके बेटे वीरेंद्र गोयल ने अपनी मां की परेशानियां बताते हुए खबर पक्की को इलाज के पेपर भेजें और बताया कि कल 22 तारीख को उज्जैन में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट है बायोप्सी करने के लिए जाना है। खबर पक्की ने उनके इलाज के पेपर और आवेदन रिजेक्ट होने की जानकारी और अपॉइंटमेंट के बारे में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को अवगत करवाया कलेक्टर ने तुरंत स्थिति की गंभीरता को समझते हुए 15 मिनट में SDM से e पास बनवाकर भेज दिया। उषा गोयल आज उज्जैन में डॉक्टर को दिखा कर और बायोप्सी करवा कर रतलाम लौट आई और उन्होंने खबर पक्की और कलेक्टर को इस त्वरित सेवा के लिए धन्यवाद अदा किया।
