• Thu. Sep 24th, 2026

जांच कराने के लिए E पास मांगने पर हंगामा,सीमा टाक ने कहा पहले मुझे गिरफ्तार कीजिये फिर जांच कराने आये मरीजो को कीजिये।

BySurendra Jain

May 24, 2021

खबर पक्की : 24 मई रतलाम, पूर्व भाजपा पार्षद सीमा टाक को लोगों ने बताया कि वह अपनी कोविड-19 जांच के लिए सिविक सेंटर स्थित तरणताल फीवर क्लीनिक पर पहुंचे तो उनसे जांच करने के लिए E पास मांगा जा रहा है। इस पर उन्होंने जनता की परेशानी को समझते हुए फीवर क्लीनिक पहुंचकर सवाल उठाया कि जब जिला कलेक्टर और एसपी बोल चुके हैं कि मेडिकल इमरजेंसी में कोई E पास नहीं मांगा जाएगा तो जिसको कोविड की आशंका है और जांच के लिए आया है तो आप E पास क्यों मांग रहे हैं। जब वहां मौजूदा स्टाफ ने कहा कि हम को ऊपर से आदेश है तो उन्होंने कहा कि आप आदेश दिखाइए या फिर लिखकर दीजिए कि बगैर ई पास के जांच नहीं करेंगे इस पर विवाद खड़ा हो गया और भीड़ इकट्ठा हो गई जिस पर दो बत्ती पुलिस थाने के टीआई किशोर पाटनवाला लाव लश्कर के साथ पहुंच गए। जिस पर किशोर पाटन वाला और सीमा टाक के बीच काफी देर बहस हुई।जब किशोर पाटन वाला ने कहा कि जिनके पास, पास नहीं है वह सब पुलिस थाने चले तो सीमा टाक ने कहा कि पहले मुझे गिरफ्तार कीजिये फिर इनको ले चलिये मैं चलने को तैयार हूं, उनकी बात सुनकर जितने लोग जांच कराने पहुंचे थे वह भी कहने लगे कि हम भी आपके साथ चलेंगे। बाद में जिला कलेक्टर ने सीमा टाक से बात की और उनके हस्तक्षेप से जो भी लोग जांच कराने पहुंचे थे उन सभी की जांच प्रारंभ हुई उसके बाद मामले का पटाक्षेप हुआ।

error: Content is protected !!