• Wed. Sep 23rd, 2026

चैतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से नामली-बिलपांक कोविड-सेंटर के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें प्रदान की गई, विधायक काश्यप ने मंत्री यादव के हाथों मशीनें उपलब्ध करवाई

BySurendra Jain

May 15, 2021

खबर पक्की, 15 मई, रतलाम। रतलाम दौरे पर आए प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं जिले के कोविड-प्रभारी मंत्री मोहन यादव के हाथों चेतन्य काश्यप फाउंडेशन की ओर से फाउंडेशन के अध्यक्ष विधायक चैतन्य काश्यप द्वारा नामली तथा बिलपांक कोविड-केयर सेंटर्स के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें विधायक रतलाम ग्रामीण दिलीप मकवाना को उपलब्ध कराई गई। फाउंडेशन द्वारा बिलपांक तथा नामली सेंटर्स के लिए पांच पांच मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। जिससे दोनों स्थानों पर कोविड-केयर सेंटर प्रारंभ हो जाएंगे मशीनों का मूल्य 10 लाख रुपए है मशीनों की क्षमता 10-10 लीटर की है। इस अवसर पर शहर विधायक चैतन्य काश्यप, मनोहर पोरवाल भी उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!