खबर पक्की: 16 मई रतलाम, श्रीनाथ मार्बल और होटल तिरुपति पैलेस के मालिक और खबर पक्की के बड़े प्रशंसक और शुभचिंतक दीनदयाल चौधरी का आज दुखत निधन हो गया। उन्हें कोरोना वैक्सीन का एक टीका लग चुका था। इसके बावजूद उन्हें कोरोना हो गया था पर कोरोना नेगेटिव होने के बाद अंत तक वे शारीरिक तौर पर रिकवर नहीं कर पाए और आज उन्होंने अंतिम सांस ली। भोपाल के पास काली देवी से आकर रतलाम में वेयरहाउस के मामूली सेल्समैन से जीवन की शुरुआत कर बाद में मार्बल स्टोन का बड़ा व्यापार किया और तिरुपति पैलेस जैसी अत्याधुनिक होटल की स्थापना की अपने नाम के अनुरूप वह दीन हीन की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। उनका अंतिम संस्कार कोविड-19 प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए त्रिवेणी श्मशान घाट पर शाम 5:30 बजे किया जाएगा सभी से निवेदन है कि वे जहां है वहीं से उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करें। खबर पक्की मृत आत्मा को अपनी तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित करता है।
