• Wed. Jul 29th, 2026

अव्यवस्था के खिलाफ सड़क पर उतरा आम आदमी, जनआक्रोश मार्च निकाला

BySurendra Jain

Sep 27, 2017

 

रतलाम। रतलाम शहर में पटरी से उतर चुकी व्यवस्था, जनप्रतिनिधियों का मौन और अधिकारियों की लालफीताशाही के खिलाफ बुधवार को शहर का आम आदमी सड़क पर उतर आया। प्रेस क्लब के बेनर तले राजनीति से जुड़े नागरिकों, समाजसेवी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने जनआक्रोश मार्च निकालकर विरोध जताया।

सुबह 11 बजे पावर हाउस रोड़ स्थित प्रेसक्लब भवन से शुरू हुआ पैदल मार्च दो बत्ती चौराहा, अंबेडकर प्रतिमा, कोर्ट तिराहा, गुलाबचक्कर, कलेक्टर कार्यालय होता हुआ कालिकामाता मंदिर परिसर पर विसर्जित हुआ। यहां माता कालिका की प्रतिमा को प्रतीक स्वरूप ज्ञापन भेंट किया गया। इस ज्ञापन के माध्यम से भावना व्यक्त की गई कि माता, शहर के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान करे और आम जनता को समस्याओं से निजात मिल सके।

…..

आम जनता की प्रमुख मांगे

  • अंबेडकर सर्किल से गीता मंदिर तक की सड़क का निर्माण तत्काल शुरू किया जाए।
  • कलेक्टर कार्यालय के बाहर लगे बेरिकेट्स हटाए जाए।
  • छत्रीपुल निर्माण पूरा होने तक वैकल्पिक मार्ग जल्द मुहैया कराया जाए।
  • सड़को का पेंचवर्क जल्द और पूरी गंभीरता से किया जाए।
  • अकर्मण्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा तत्काल ही इस्तीफा दिया जाए।
  • ……….
  • शामिल हुए हर वर्ग के लोग
  • उद्योग संघ से अरिहंत पोरवाल, सर्राफा एसोसिएशन से संजय छाजेड़, शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनोद मिश्रा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रभु राठौर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष अदिति दवेसर, अभिभाषक संघ से अरूण त्रिपाठी, सुनील पारिख, विमल छिपानी, राजपूत करणी सेना से प्रीति सोलंकी, ऑटो गैरेज ऐसोसिएशन गोविंद काकानी, पूर्व महापौर पारस सकलेचा, निमिष व्यास, हिंदू जनचैतना मंच से राजेश कटारिया, एमआर एसोसिएशन अश्विन शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष डी.पी. धाकड़, राजेश पुरोहित, मंगल पाटीदार, महेंद्र कटारिया, जीवदया समिति से प्रकाश लोढ़ा, रोटरी क्लब से प्रद्युम्न मजावदिया, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से राजेंद्र अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि राजीव रावत, समाजसेवी शेरू पठान, रवि पिरोदिया, पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित आदि प्रमुख रूप से जनआक्रोश मार्च में शामिल हुए। मार्च में शामिल नागरिकों के प्रति प्रेस क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने आभार व्यक्त किया है।
error: Content is protected !!