रतलाम। इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र के अंबेडकर नगर इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात एक सूने मकान में चोरी की वारदात हो गई। चोर इस मकान की अलमारी में रखे 1 लाख 60 हजार रूपए नगद व करीब 1 लाख रूपए के आभूषण चुरा ले गए है। यह परिवार नजदीक ही गरबा देखने गया था। रात करीब 2.30 बजे परिवार के सदस्य वापस लौटे तक तब तक चोर अपना काम बता चुके थे।
चोरी की यह वारदात प्रहलाद पिता ग्यारसीलाल गौंड के घर पर हुई। प्रहलाद गौँड का झारे, छलनी आदि बनाने का काम है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि इंदौर से थोक माल खरीदकर लाने के लिए घर में रूपए जोड़कर रखे थे। इसके अलावा चोर परिवार की महिलाओं और बच्चों के आभूषण भी चुरा ले गए है। आईए पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
छाया- राकेश शर्मा
