• Thu. Sep 17th, 2026

खबरदार, सोशल मीडिया के हर ग्रुप पर है पुलिस की नजर…अफवाह फैलाई तो जाना होगा जेल

BySurendra Jain

Sep 22, 2017

 

रतलाम। कॉलेज रोड़ पर गुरूवार देर रात हुए लंबी गली निवासी तरूण सांखला के मर्डर मामले के बाद शुक्रवार सुबह से ही कुछ लोग सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक के जरिए लगातार अफवाहें फेला रहे है। कोई बंद का आव्हान कर रहा है तो किसी ने शहर में तनाव और धारा 144 लगाए जाने की झूठी सूचना पोस्ट की है। झूठी जानकारी फैलाने वाले ऐसे लोगों को जेल जाना पड़ सकता है।

कॉलेज रोड मर्डर केस के बाद से ही पुलिस की साइबर टीम शहर में चल रहे लगभग सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर बनाए हुए है। यदि किसी ने भी किसी तरह की आपत्तिजनक, सांप्रदायिक विवाद की झूठी सूचना पोस्ट की तो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिले के वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की है कि वे  किसी तरह की झूठी सूचना पर ध्यान नहीं दे। बाजार में पूरी तरह शांति है और जल्द ही हत्या के प्रकरण की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।

error: Content is protected !!