• Fri. Jul 31st, 2026

हत्या में आपसी रंजिश के सुराग, नहीं कोई सांप्रदायिक विवाद..अफवाहों से बचे नागरिक

BySurendra Jain

Sep 22, 2017

 

रतलाम। कॉलेज रोड़ पर गुरूवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद शुक्रवार सुबह हिंदुवादी संगठनों के कुछ कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराने की कोशिश की है। पुलिस का कहना है कि युवक की हत्या आपसी रंजिश का नतीजा है, शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि इस वारदात का किसी तरह से भी कोई सांप्रदायिक कनेक्शन नहीं है। इसके साथ ही अपील की गई है कि लोग किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दे और सुनी-सुनाई बातों पर यकीन नहीं करे। शहर में पूरी तरह शांति बनी हुई है। संभावना है कि शुक्रवार शाम तक पुलिस इस हत्या में शामिल आरोपियों और कारणों के बारे में खुलासा भी कर देगी।

गुरूवार रात करीब 12.45 बजे आर्टस एंड साइंस कॉलेज के सामने से मोटरसाइकिल पर गुजर रहे लंबी गली निवासी तरूण पिता राजेश सांखला उम्र 20 वर्ष पर अज्ञात अपराधियों ने गोली चलाकर हत्या कर दी थी। तरूण सांखला हिंदुवादी संगठन का कार्यकर्ता है लिहाजा इस संगठन के कई लोग अस्पताल पहुंच गए थे। शुक्रवार सुबह भी संगठन के कार्यकर्ताओ ने बाजार में रैली निकालकर बाजार बंद कराने की कोशिश की। इस बीच अफवाह फैली की कुछ जगहों पर दुकानों में तोड़फोड़ भी की गई है,  हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

शुक्रवार सुबह से ही शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

error: Content is protected !!