खबर पक्की: 4 अप्रैल रतलाम, बढ़ते कोरोना संक्रमण ने कलेक्टर रतलाम को बहुत उद्वेलित कर दिया है। जब खबर पक्की ने कलेक्टर रतलाम से जिले में बढ़ती कोरोना महामारी को लेकर इस संक्रमण से निबटने के लिए उनकी रणनीति के बारे में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि सतर्कता और सावधानी से ही आप कोरोना से निपट सकते हैं मेरा जनता से करबद्ध निवेदन है कि कोरोना एक बहुत ही खतरनाक वायरस है और इससे बचने का एक ही उपाय है मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें और अनावश्यक भीड़ ना बनाएं शादी विवाह मौत जन्मदिन आदी के समारोह पर लोगों की भीड़ इकट्ठे करने से बचे और जरा भी कोरोना के लक्षण होने पर समय पर इलाज कराए उन्होंने कहा कि हम स्वास्थ्य सेवाओं को एकदम चाक-चौबंद करने में लगे हैं और टीकाकरण को एक अभियान की तरह ले रहे हैं जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारियों को कोरोना टीकाकरण के लिए सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से पात्र लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है उन्होंने कहा कि रतलाम में भी हम बहुत ही जल्द सामाजिक संस्थाओं के पदाधिकारियों की एक बैठक रखने वाले हैं और रतलाम में भी टीकाकरण को एक अभियान की शक्ल तत्काल दी जा रही है उन्होंने कहा कि हम टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त कर लेते हैं तो कोरोना बहुत हद तक काबू में आ जाएगा लेकिन टीकाकरण के बावजूद लोगों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग रखना होगी टीकाकरण से यह निश्चित है कि आप की स्थिति कोरोना के कारण गंभीर नहीं होगी और परिवार को दुखद स्थिति का सामना नहीं करना पड़ेगा उन्होंने कहा कि मैं जिले के प्रत्येक नागरिक की स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हूं और सभी के सहयोग से हम इस लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
