• Fri. Sep 18th, 2026

जब कोरोना के नाम पर लूट और ब्लैक मार्केटिंग का धंधा जोरों पर है ऐसे में शांतादेवी मेहता परिवार देगा डेढ़ सौ जीवन रक्षक इंजेक्शन

BySurendra Jain

Apr 3, 2021

खबर पक्की : 3 अप्रैल रतलाम, जब जिले में कोरोना महामारी चरम पर है और प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना के नाम पर लूट मची हुई है ऐसे में कोरोना से अपनी जान गंवाने वाली शांता देवी मेहता निवासी चांदनी चौक रतलाम के परिवार ने एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है उन्होंने कल हनुमान रुंडी पर हुए उठाने में 150 रेमेडी सिविर जो कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए जीवन रक्षक इंजेक्शन है को निशुल्क उपलब्ध करवाने के लिए घोषणा की है जिन भी आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को ऐसे इंजेक्शन की जरूरत है वह खबर पक्की के संपादक सुरेंद्र जैन को 94251 04646 पर फोन लगाकर मेडिकल कॉलेज के प्रिसक्रिप्शन पर निशुल्क इंजेक्शन प्राप्त कर सकते हैं यहां यह जरूर ध्यान रखें कि यह इंजेक्शन सिर्फ आर्थिक रुप से गरीब या फिर आपातकालीन स्थितियों में इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर सामान्य वर्ग के लोगों को दिया जाएगा। बाजार में जिस तरह यह इंजेक्शन ब्लैक में हजारों रुपए में बिक रहा है उसको देखते हुए यह एक बहुत ही सराहनीय कदम है और दान दाता की जितनी प्रशंसा की जाए कम है अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा लेना चाहिए शांता देवी मेहता के दामाद राजेंद्र पितलिया ने बताया कि प्राथमिक तौर पर डेढ़ सौ इंजेक्शन की घोषणा की गई है अगर जरूरत पड़ी तो और भी इंजेक्शन दिए जाएंगे।

You missed

error: Content is protected !!