• Thu. Jul 30th, 2026

मेहता परिवार के जीवन रक्षक इंजेक्शन उपलब्ध कराने के एलान के बाद दानदाताओं की लगी लाइन अब कोई इलाज से वंचित नहीं रहेगा

BySurendra Jain

Apr 4, 2021

खबर पक्की: 4 अप्रैल रतलाम, कल 3 अप्रैल को मेहता परिवार द्वारा कोरोना में जीवन रक्षक साबित हो रहे रेमेडीशिविर इंजेक्शन के 150 इंजेक्शन फ्री देने के ऐलान के बाद दानदाताओं के और कोरोना से पीड़ित मरीजों की पूछताछ के लिए खबर पक्की के नंबर 94251 04646 ढेर लोगों के फोन आए मनावर के गरीब पेशेंट चंद्र सिंह को जिसके साथ कोई भी नहीं था तुरंत 3 इंजेक्शन उपलब्ध करवाएं। इसी प्रकार भारत संचार निगम लिमिटेड में केबल ज्वाइंटर के पद से रिटायर हुए व्यक्ति की पत्नी कृष्णा त्रिवेदी को भी इंजेक्शन की आवश्यकता होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज की प्रिसक्रिप्शन पर उपलब्ध कराने का आश्वस्त कर पेशेंट को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाने की सलाह दी गई इसी प्रकार इंदौर में एक अन्य पेशेंट के परिजन का फोन आया जो एमडीएच हॉस्पिटल इंदौर में भर्ती है वह बात करते-करते अपने पिताजी के लिए रोने लगा उसको तुरंत 3 इंजेक्शन का एक सेट इंदौर में ही दिलवाया इसी प्रकार खरगोन में एक अन्य मरीज को इंजेक्शन उपलब्ध करवाएं जितने तादाद में पीड़ित परिवारों के फोन आ रहे हैं उसे तादाद में दानदाताओं के भी फोन आ रहा है और खबर पक्की की इस पहल को धन्यवाद करने के लिए भी अनेक लोग फोन लगा रहे हैं खबर पक्की आप सब से निवेदन करता है की इस महामारी के दौर में पीड़ित मानवता की सेवा के लिए आगे आए और इस महायज्ञ में अपनी आहुति देकर लोगों की जीवन रक्षा करें और रतलाम का नाम सेव साड़ी सोने के साथ सेवा के क्षेत्र में विश्व के पटल पर रोशन करें

error: Content is protected !!