• Sat. Aug 1st, 2026

पठानी ब्याज खोर दीपू टाक के ऑफिस से 31 लाख रुपए बरामद क्या पुलिस आयकर विभाग को लैपटॉप और डाटा सोंप कर शिकंजे को मजबूत करेगी

BySurendra Jain

Mar 27, 2021

खबर पक्की: 27 मार्च रतलाम। सुपारी देकर हत्या का दबाव बनाए जाने के लिए षड्यंत्र बनाने पर 50 हजार का ऋण देकर भारी ब्याज वसूलने की सूचना पर से पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर अपराध पंजीबद्ध किया था।
नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत चौहान ने उज्जैन के क्षेत्र थाना पर आयोजित प्रेस वार्ता में बताएं कि अपराधों में 14 अन्य सूदखोरों के शिकार व्यक्तियों द्वारा भी पुलिस को सूचना प्रदान की गई जिसे विवेचना में शामिल किया गया है आरोपियों की निशानदेही पर उनके बताए गए ठिकानों व ऑफिस से 31 लाख 29 हजार नौ सौ रूपए नकद राशि जब्त की गई है एक एचपी का लैपटॉप दो, पेनड्राइव एक, प्रिंटर दो, रजिस्टर एक,जब्त किया है।
सीएससी चौहान बताया कि आरोपी दीपक उर्फ दीपू टाक की निशानदेही से उसके कार्यालय से 20लाख रुपए नगद, आरोपी अविनाश टाक की निशानदेही से कार्यालय से 5 लाख नगद, इंद्रपाल झाला के कब्जे से 1लाख 29,900 रुपए नगद, ऑफिस के उपयोग में इस्तेमाल किए जाने वाला एक विवो कंपनी का मोबाइल, नागेश्वर से एसबीआई का एक सेक्यूर्टी के रूप में चेक, एक खाली चेक व एक लाख रुपए नगद, छोटू से ब्याज की देनदारी से संबंधित सूची व दो लाख रुपए नगद,अर्जुन टाक से दो लाख रुपए नगद जब्त कीए है। रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने कल पत्रकार वार्ता में आयकर विभाग को इसकी सूचना देने के लिए कहा था क्या रतलाम पुलिस अधीक्षक आरोपी के कब्जे से बरामद लैपटॉप और उसकी डाटा के सुरक्षा को सुनिश्चित कर आयकर विभाग को सौंपा जाएगा ताकि आरोपी से उसके अवैध कमाई के अनुपात में टैक्स की वसूली हो सके क्योंकि बगैर डाटा के आयकर विभाग कुछ नहीं कर पाएगा

You missed

error: Content is protected !!