• Sat. Sep 19th, 2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का प्रथम रतलाम आगमन पर भव्य स्वागत

BySurendra Jain

Mar 5, 2021

खबर पक्की, 5 मार्च, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का प्रथम रतलाम आगमन पर शहर में भव्य स्वागत किया गया। श्री शर्मा सुबह बंजली हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर से उतरे। इसके बाद सालाखेड़ी पहुंचकर महू रोड, कृषि मण्डी, फव्वारा चौक होते हुए शहर में प्रवेश किया। उनकी स्वागत रैली दिलबहार चौराहा से निकाली गई। स्टेशन रोड चौराहा से महाराजा सज्जनसिंह की प्रतिमा, दो बत्ती चौराहा होते हुए सर्किट हाऊस पर रैली का समापन हुआ। रैली में श्री शर्मा के साथ सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा खुली जीप में सवार थे। रैली का मार्ग में जगह-जगह मंच बनाकर स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा एवं आतिशबाजी कर उत्साह प्रकट किया।
वरिष्ठजन युवाओं का मार्गदर्शन करें
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने निर्धारित कार्यक्रम अनुसार महू रोड स्थित निजी होटल में प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। श्री शर्मा ने कहा कि प्रमुख वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की मूल पुंजी है। उनके मार्गदर्शन के बिना पार्टी आगे नहीं बढ़ सकती है इसलिए वरिष्ठजन युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करें। नई पीढ़ी को तैयार करने का कार्य वरिष्ठ कार्यकर्ता ही कर सकते है। बैठक को प्रदेश सहसंगठन महामंत्री हितानंदजी ने भी सम्बोधित किया। उन्होंने संगठनात्मक चर्चा करते हुए पार्टी में हर वर्ग का अपना अहम स्थान है। भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी की है और इसी आधार पर नए लोगों को अवसर दिया जा रहा है। स्व. कुशाभाऊ ठाकरे ने जिस तरह म.प्र. में पार्टी को तैयार किया था, सभी वरिष्ठजन उसी प्रकार पार्टी को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें। वरिष्ठ वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक के आरंभ में प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना ने स्वागत किया। इस दौरान संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी अनिल जैन कालूहेड़ा मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय ने किया एवं आभार गोविंद काकानी ने माना।
मण्डल अध्यक्ष बैठक में चुनाव की चर्चा
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा एवं प्रदेश सहसंगठन मंत्री हितानंदजी ने मण्डल अध्यक्ष बैठक में निकाय चुनाव की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने ने कहा कि भाजपा आज पंचायत से लेकर लोकसभा तक फैली हुई है और इसका एक मात्र श्रेय कार्यकर्ताओं को जाता है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही भाजपा दुनिया की पहली बड़ी पार्टी के रूप में जानी जाती है। हर मण्डल में पार्टी की रीति-नीति का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, जिससे आमजन उनका लाभ ले सकं। बैठक में जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, दिलीप मकवाना, संभागीय संगठन मंत्री जितेन्द्र लिटोरिया व कार्यक्रम प्रभारी अनिल जैन कालूहेड़ा मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल द्वारा किया गया।

You missed

error: Content is protected !!