खबर पक्की, 5 मार्च, रतलाम। भोपाल नगरीय प्रशासन विभाग से स्थानांतरित होकर आई श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने शुक्रवार को रतलाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने जिला पंचायत कार्यालयों का निरीक्षण किया, अधिकारियों तथा कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि श्रीमती मीनाक्षी सिंह 2013 बैच की भारतीय प्रशासनिक आईएएस सेवा की अधिकारी हैं।
