• Tue. Sep 15th, 2026

न इंजीनियरों को अनुभव, न एक्सपर्ट से अप्रुवल फिर भी वर्क आर्डर की तैयारी

BySurendra Jain

Sep 20, 2017

 

रतलाम। शहर की लाइफ लाइन स्टेशन रोड का छत्रीपुल क्षतिग्रस्त होने की कहानी और टेंडर प्रक्रिया के विवाद में एक नया पेंच सामने आया है। क्या आप जानते है, नगर निगम में जितने भी इंजीनियर है उनमें से किसी एक को भी ब्रिज(पुल) निर्माण का अनुभव नहीं है। इसके अलावा कंसलटेंट की तैयार डिजाइन को गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज से भी अप्रुवल नहीं कराया गया है। इसके बावजूद भी निगम के अधिकारियों ने वर्क आर्डर जारी करने की तैयारी कर ली है।

इंजीनियरिंग के तय मापदंडो के अनुसार किसी भी ब्रिज, डेम या वॉटर टैंक की कंसलटेंट द्वारा डिजाइन तैयार किए जाने के बाद उसे गर्वमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज के एक्सपर्ट से अप्रुव कराना होता है। डिजाइन में यदि फेरबदल होता है तो वह वर्क आर्डर के पहले ही करा लिया जाता है। वर्क आर्डर जारी होने के बाद डिजाइन में संशोधन से ब्रिज निर्माण की लागत पर फर्क पड़ता है। नगर निगम से यह बड़ी चूक इसलिए हुई है क्योंकि निगम के पास ब्रिज निर्माण का कोई एक्सपर्ट इंजीनियर ही नहीं है। जितने इंजीनियर है वे अमूमन सड़क, बिल्डिंग का ही काम देखते है।

2 करोड़ से ज्यादा का होगा काम, फिर भी टेंडर में नहीं डाली ये शर्त

मप्र शासन के तय नियमों के तहत यदि किसी निर्माण की लागत 2 करोड़ रूपए से अधिक होती है तो उसे स्पेसिफिक वर्क माना जाता है और ऐसे कामों के टेंडर में संबंधित निर्माण के अनुभवी ठेकेदारों को ही शामिल करने की शर्त होती है। छत्रीपुल पुर्ननिर्माण की आंकलित कीमत 1 करोड 76 लाख रूपए निकाली गई। 14 प्रतिशत एबोव पर टेंडर स्वीकृत हुआ, यानि ब्रिज निर्माण की कुल कीमत हो गई 2 करोड़ 64 हजार रूपए। इस कीमत के मान से इसे स्पेसिफिक श्रेणी में रखा जाकर केवल ब्रिज निर्माण के लिए अनुभवी फर्म को ही टेंडर जारी किया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। निगम अधिकारियों के इसके पीछे अपने तर्क है, कहा गया कि आंकलित लागत 2 करोड़ से कम है इसलिए यह शर्त इस निर्माण पर लागू नहीं होती है। इसी कशमश में टेंडर को रोके रखा गया था और बाद में ताबड़तोड़ फाइल आगे बढ़ाई गई।

एक नजर नए ब्रिज पर

  • छत्रीपुल का नया ब्रिज 18 मीटर(60 फिट) चौड़ा और 20 मीटर(65 फिट) लंबा होगा।
  • इसके दोनों ओर 1.5, 1.5 मीटर (करीब 5-5 फिट) चौड़े फुटपाथ होंगे।
  • आवागमन का मुख्य रास्ता 13.50 मीटर (करीब 44 फिट) चौड़ा होगा।
  • …….
  • वर्शन-  वर्क आर्डर प्रक्रिया में है, इससे ज्यादा जानकारी नहीं दे सकता। – जी.के. जायसवाल, सिटी इंजीनियर नगर निगम
error: Content is protected !!