• Wed. Jul 29th, 2026

पारिवारिक झगड़े में पति-पत्नी ने जहर खाया, पति की मौत

BySurendra Jain

Sep 19, 2017

 

रतलाम। रतलाम के डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के बागेड़िया गांव में रहने वाले एक दंपत्ति ने जहर गटक लिया। पारिवारिक विवाद के कारण दोनों ने यह आत्मघाती कदम उठाया, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान पति की मौत हो गई है जबकि पत्नी की हालत में सुधार है।

पुलिस के अनुसार बागेड़िया गांव का 20 वर्षीय किसान राकेश पिता भूरालाल, पत्नी संगीता के साथ सोमवार शाम खेत पर था। इसी बीच उसकी पत्नी उसे बिना बताए कहीं चली गई थी। वह वापस लौटी तो राकेश नाराज हुआ, दंपत्ति के बीच झगड़ा हुआ तो राकेश ने कीटनाशक गटक लिया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, इसी बीच संगीता ने भी कीटनाशक गटक लिया। मंगलवार सुबह राकेश की मौत हो गई। दीनदयाल नगर पुलिस थाने में मर्ग कायम किया गया है।

error: Content is protected !!