खबर पक्की, 2 फरवरी, रतलाम। शिवशंकर कॉलोनी में सोमवार देर रात को एक ट्रक चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए कार को टक्कर मार दी। ट्रक की स्पीड इतनी तेज थी कि दुर्घटना के बाद कार क्षतिग्र्रस्त होकर बिजली के तीन पोल से टकरा गई। साथ ही एक महिला भी कार की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को हुए हादसे मेंं बसंताबाई पति बाबूलाल उम्र 50 वर्ष निवासी शिवशंकर कॉलोनी की मौत हो गई। जबकि कार में सवार सुनील टांक पिता जगदीश टांक उम्र 42 वर्ष निवासी नागदा घायल हो गया। सूत्रों की माने तो रात में कार व ट्रक चालक की किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद ट्रक चालक ने वाहन तेज गति से चलाते हुए कार को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद कार चालक कार पर संतुलन नहीं बना पाया और बिजली के तीन पोल को क्षतिग्र्रस्त करने के साथ ही वहीं की निवासी महिला किसी काम से बाहर आई थी वह भी कार की चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई। औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने मंगलवार सुबह मृतिका का पीएम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, कार की चपेट में आने से महिला की मौत
