• Thu. Jul 30th, 2026

मप्र अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना 2015 अंतर्गत 9 प्रकरणों का निराकरण

BySurendra Jain

Feb 1, 2021

खबर पक्की, 1 फरवरी, रतलाम। म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा जिला न्यायाधीश उमेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में म.प्र. प्रदेश अपराध पीडि़त प्रतिकर योजना 2015 अंतर्गत 30 जनवरी को जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला न्यायालय परिसर में किया गया।
बैठक में सदस्य कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण साबिर अहमद खान द्वारा समीक्षा किये जाने के उपरांत कार्यालय में विचाराधीन प्रकरणों में से 09 प्रकरणों का निराकरण किया गया जिसमें पीडि़त/आश्रितो को कुल राशि 11 लाख 50 हजार रूपए प्रतिकर राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में आगामी 10 अप्रैल 2021 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के आयोजन संबंधी चर्चा की गई। बैठक में न्यायाधीश एवं समस्त प्रषासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!