खबर पक्की: रतलाम 3 फरवरी, 1 फरवरी 2021 को कलेक्टर रतलाम द्वारा पारित आदेश से राजपूत करणी सेना नेता जीवन सिंह शेरपुर को जिला बदर किया गया था। इस आदेश को स्थगित किए जाने के लिए जीवन सिंह शेरपुर द्वारा कलेक्टर को आवेदन दिया गया था उक्त आवेदन पर विचार उपरांत कलेक्टर द्वारा उक्त आदेश को 1 माह के लिए स्थगित कर दिया गया है।
