• Mon. Sep 21st, 2026

एसडीएम गहलोत द्वारा सनावदा, डेलनपुर, जामथुन में गिरदावरी की जांच की गई

BySurendra Jain

Jan 20, 2021

खबर पक्की, 20 जनवरी, रतलाम। कलेक्टर गोपालचंद्र डाड द्वारा जिले के सभी एसडीएम को निर्देशित किया गया है कि कृषकों द्वारा बोए गए रकबे की गिरदावरी जांच की जाए। एसडीएम रैंडम चेक करें जिससे गुणवत्ता के साथ गिरदावरी संभव हो। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम रतलाम शहर श्री अभिषेक गहलोत द्वारा अनुविभाग क्षेत्र के ग्राम सनावदा, डेलनपुर तथा जामथुन में मौके पर जाकर गिरदावरी की जांच की गई।
एसडीएम द्वारा जांच के दौरान सूचना तकनीक के आधुनिकतम टूल का उपयोग किया गया जिसमें शासन के किसान एप के सीमांक़ विकल्प की मदद से भूमि का सर्वे नंबर ज्ञात किया गया। पोर्टल पर सर्वे नंबर पर ग्राम पटवारी द्वारा लिखी गई फसल को देखा गया। मौके से मिलान कर सत्यापन किया गया। उल्लेखनीय है कि तकनीकी टूल उपलब्ध होने से ग्राम पटवारी के रिकॉर्ड की सहायता लिए बगैर ही गिरदावरी जांची गई। इस दौरान राजस्व निरीक्षक शिवम तिवारी भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!