• Mon. Sep 21st, 2026

चिंटफड के आरोपियों की संपत्ति होगी कुर्क,डीआईजी ने बैठक में दिए निर्देश

BySurendra Jain

Jan 20, 2021

खबर पक्की, 20 जनवरी, रतलाम। बलात्कारियों, छेड़छाड़ करने वालों, पॉक्सो एक्ट के आरोपियों सहित अन्य अपराधियों की अब खैर नहीं है। पुलिस द्वारा ऐसे आरोपियों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करवाए जाएंगे। इतना ही नहीं शराब और ड्रग्स माफिया के खिलाफ भी सख्ती बरती जाएगी। चिटफंड के नाम पर धोखाधड़ी करने वालों व घोटालेबाजों की गिरफ्तारी कर उनकी संपत्ति भी कुर्क की जाएगी।
यह निर्देश बुधवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पुलिस अधिकारियों की बैठक में डीआईजी सुशांत सक्सेना ने दिए । रतलाम उप रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक सुशांत सक्सेना द्वारा ली गई बैठक का मुख्य उदेश्य जिला रतलाम में अवैध शराब व जहरीली शराब के विरुद्ध जीरो टोलरेंस अपनाकर, कार्यवाही करना सुनिश्चित करना, गुंडे माफिया के विरुद्ध कठोर कार्यवाही, नाबालिग बालक बालिका की दस्तयाबी हेतु चलाये गए ऑपरेशन मुस्कान के संबंध में कार्यवाही, मिलावटखोर के विरुद्ध कार्यवाही करना रहा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण के साथ सभी अभियानों में सघन कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम (सिटी) डॉ. इंद्रजीत बाकलवार, अति. पुलिस अधीक्षक रतलाम (ग्रामीण) सुनील पाटीदार व समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
उप महानिरीक्षक सक्सेना ने दिए निर्देश
– अवैध शराब/ ज़हरीली शराब पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिले में मुखबिर तंत्र को मजबूत करने व सूचना पर त्वरित कार्यवाही किए जाना सुनिश्चित करने, शराब पर प्रभावी नियंत्रण हेतु शराब बनाए जाने में उपयोगी कच्चा माल जैसे स्पिरिट, महुआ, यूरिया व शराब बनाए जाने के उपकरण इत्यादि की बिक्री, परिवहन व लायसेंसधारी की चैकिंग व कच्चे माल के लेन – देन पर बारीकी से निगरानी करें।
– सूचना संकलन हेतु ग्राम कोटवार प्रणाली के बेहतर उपयोग करें।
– जिले मे चिटफ़ंड कंपनियों द्वारा किए गए घोटालों पर तत्काल उचित धाराओं में स्नढ्ढक्र पंजीबद्ध कर निवेशकों के पैसे वापस कराये जाने हेतु आरोपिओं की गिरफ्तारी व संपत्ति कुर्की जैसे कार्यवाही करें।
– मिलावटखोरों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु मुखबिर तंत्र से जानकारी एकत्र कर खाद्य विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करें। इसके लिए अधिक से अधिक कार्यवाही करें।
– नाबालिग, गुम बालक –बालिकाओं से संबन्धित अपराधों पर संवेदनशीलता से कार्यवाही कर त्वरित दस्तयाबी कर ऑपरेशन मुस्कान को सफल बनाएं। इस संबंध मे लंबित अपराधों की समीक्षा पर थाना रावटी, बाजना, सरवन में अत्यधिक प्रकरण लंबित होने पर नाराजगी जताई और शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
– बलात्कार, छेड़छाड़ एवं क्कह्रष्टस्ह्र (पॉक्सो) एक्ट के मामलों में आरोपी का ड्राइविंग लाइसेन्स निरस्त करने की कार्यवाही किए जाने व प्रकरणों के शीघ्रातिशीघ्र निराकरण करें।
– जिले में गुंडे, माफिया की गतिविधि पर सतत निगरानी रखने व अपराधों में सक्रिय लोगों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करें।

error: Content is protected !!