• Mon. Sep 21st, 2026

16 वर्षीय किशोरी और उसका 19 वर्षीय चचेरा भाई ने फांसी लगाई

BySurendra Jain

Jan 5, 2021

खबर पक्की, 5 जनवरी, रतलाम। जिले के बाजना थाना क्षेत्र के ग्राम करबलखोरा के गत कराड़ जंगल में सागवान के पेड़ पर 16 वर्षीय किशोरी और उसका 19 वर्षीय चचेरा भाई के शव सागवान के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। पेड़ के पास नीचे जहर की शीशी भी पड़ी होना पाई गई। बताया जा रहा है कि वो एक-दूसरे से प्रेम करते थे और शादी करना चाह रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम करबल खोरा के पास स्थित गत कराड़ के जंगल में सागवान के पेड़ पर ग्रामीणों ने युवक व किशोरी को एक ही फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा। इसकी खबर मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। जांच के बाद दोनों के शव को फांसी से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि किशोरी और उसके काका का लड़का दोनों आपस में प्रेम करते थे और शादी करना चाहते थे।
परिवार के लोगों ने उन्हें समझाया होगा कि ऐसा नहीं हो सकता। इसके उन्होंने जान देने का कदम उठाने की ठानी। दोनों 3 जनवरी को घर से किसी को कुछ बताए बिना निकल गए। उनके लापता होने पर परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच 4 जनवरी दोपहर दोनों के शव पेड़ पर लटके हुए पाए गए। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए है और मामले की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!