• Mon. Sep 21st, 2026

चोरो ने ताला तोड़कर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपए पर किया हाथ साफ

BySurendra Jain

Jan 5, 2021

खबर पक्की, 5 दिसंबर, रतलाम। जिले में चोरी की वारदाते नहीं थम पा रही है। वाहन चोर आए दिन वाहन चुराकर ले जा रहे है,वहीं नकबजनी की वारदातें भी नहीं रुक रही है। अब सरकारी क्वार्टर में रहने वाले बाबू के यहां से डेढ़ लाख रुपए चोरी कर लिए गए।
मकान में चोरी की वारदात अजंता टॉकीज रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के क्वार्टर में रहने वाली अमिता चौधरी पति राजीव के यहां हुई। अमिता चौधरी भूअभिलेख शाखा में बाबू है। उन्होंने अपने पास के तकरीबन डेढ़ लाख रुपए सरकारी क्वार्टर के आवास में आलमारी में रखे थे। अमिता चौधरी ने पुलिस को बताया कि वे दफ्तर गई थी। मकान पर ताला लगा था। नौकरी कर शाम को जब वापस घर लौटी तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ था और अंदर कमरे में रखी आलमारी भी खुली थी। उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए को नहीं पाकर वे घबरा गई। बाद में उन्होंने इसकी सूचना स्टेशनरोड थाना पुलिस को दी। पुलिस ने फरियादिया की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।

error: Content is protected !!