• Mon. Sep 21st, 2026

दो आरोपी जिला बदर

BySurendra Jain

Jan 4, 2021

खबर पक्की, 4 जनवरी, रतलाम। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी गोपालचंद्र डाड द्वारा पुलिस थाना ताल अंतर्गत जावरा रोड ताल निवासी राजू उफऱ् छर्रा उफऱ् राजीव पिता कारुलाल धोबी तथा थाना औद्योगिक क्षेत्र रतलाम अंतर्गत ग्राम ईसरथूनी निवासी रघु उफऱ् रघुवीर पिता धुलजी कौशल को आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण 6-6 माह के लिए जिला बदर किया गया है। पुलिस अधीक्षक के प्रतिवेदन पर जिला दंडाधिकारी द्वारा मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 क व ख के अधीन प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए आरोपीगण जिला बदर अवधि में रतलाम जिले की राजस्व सीमा तथा समीपवर्ती उज्जैन, आगर, धार, झाबुआ, मंदसौर जिले की राजस्व सीमाओं में प्रवेश नहीं कर सकेंगे।

error: Content is protected !!