• Mon. Sep 21st, 2026

दो बत्ती पर चार पहिया वाहन ने एक्टिवा सवार महिलाओं को मारी टक्कर

BySurendra Jain

Jan 2, 2021

खबर पक्की, 2 दिसंबर, रतलाम। शनिवार की शाम को दो बत्ती क्षेत्र में चार पहिया वाहन चालक ने एक्टिवा सवार दो महिलाओं को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन पुलिस आरोपी का नाम नहीं बता रही।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम को शिल्पा पति सचिन जैन उम्र 31 वर्ष निवासी संत नगर और आयुषी पिता अरविंद्र गांधी 22 वर्षीय निवासी दीनदयाल नगर एक्टिवा वाहन से दो बत्ती पर पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन चालक ने पीछे से एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिससे एक्टिवा सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने पुलिस को सूचना दी। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना में आयुषी के सर पर गंभीर चोट आई है, वही शिल्पा के हाथ में भी चोट लगी है।

error: Content is protected !!