खबर पक्की, 11 दिसंबर, रतलाम। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग रतलाम के निर्देशानुसार जनपद पंचायत पिपलौदा एवं नगर परिषद् पिपलौदा द्वारा संयुक्त रुप से दिव्यांगजनों के लिए युडीआईडी कार्ड बनाए जाने हेतु 11 दिसम्बर को शिविर का आयोजन जनपद पंचायत पिपलौदा की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अल्फिया खान के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
शिविर के नोडल अधिकारी राहुल शर्मा एवं सहायक आनन्दीलाल पाटीदार ने बताया कि शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र से दिव्यांगजन अपने युडीआईडी कार्ड बनवाने हेतु उपस्थित हुए थे। शिविर में 79 दिव्यांगजनों का पंजीयन किया गया। शिविर में जिला मेडिकल बोर्ड रतलाम के स्पेसलिस्ट डाक्टर्स श्री जैन, श्री रतनाकर, श्री निनामा, श्री गुप्ता, श्री झारे, श्री भाटी, श्री चौहान, सामाजिक न्याय विभाग के श्री महाजन व नगर परिषद् के श्री शंकरलाल यादव, जनपद स्टाफ, सचिव, सहायक सचिव एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
दिव्यांगजनों के लिए युडीआईडी कार्ड हेतु शिविर आयोजित
