• Sat. Sep 26th, 2026

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव पर पश्चिम बंगाल पर हुए हमले के विरोध में दो बत्ती चौराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला फूंका

BySurendra Jain

Dec 11, 2020

खबर पक्की, 11 दिसंबर, रतलाम / बंगाल दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नडडा तथा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा बंगाल प्रभारी श्री कैलाश विजयवर्गीय पर तृणमूल कांग्रेस के गुंडो द्वारा हमला किये जाने के विरोध मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के दो बत्ती चैराहे (घोड़ा चौराहे) पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बॅनर्जी का पुतला दहन किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि लोकतंत्र मे हिंसा का कोई स्थान नही होता। पश्चिम बंगाल मे ममता के राज मे हिंसा का दौर लम्बे समय से चल रहा है। राष्ट्रवादी ताकतों से घबरा कर ममता के गुंडे हिंसा पर उतर आयें हैं। लगातार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं तथा आर.एस.एस. के स्वयंसेवकों की हत्यायें की जा रही है।
श्री काश्यप ने कहा कि बंगाल मे भाजपा के लगातार बढ़ते जनाधार से बोखलाकर ममता तथा उनके गुंडे अलोकतांत्रिक हरकतों पर उतर आयें है। भाजपा नेताओं के दौरों को येन-केन प्रकारेण बाधित करने के लिए ममता अपने गुंडो तथा पुलिस प्रशासन को हथियार बनाकर उनका दुरूपयोग कर रही है। बंगाल का प्रशासन ममता के कार्यकताओं की तरह कार्य कर रहा है और ये लोकतंत्र के लिए बहुत घातक है। बंगाल का मतदाता तृणमूल कांग्रेस की गुडागिर्दी से त्रस्त हो गई है और बंगाल भाजपा की और आशाभरी निगाहों से देख रहा है।
शहर विधायक श्री काश्यप के नेतृत्व मे भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने ममता के पुतले का दहन कर ममता सरकार के प्रति अपना गुस्सा व्यक्त किया।
इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री देवेन्द्र वाधवा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पूर्व निगम अध्यक्ष द्वय अशोक पोरवाल, दिनेश पोरवाल, जिला नगरीय निकाय भाजपा निर्वाचन प्रभारी दिनेश शर्मा, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की प्रदेश सह-संयोजक श्रीमती अनिता कटारिया, मंडल अध्यक्ष नीलेश गांधी, मयूर पुरोहित, मंडल प्रभारी राकेश परमार, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश बंशीवाल, सोमेश पालीवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इब्राहीम कुरेशी, अशोक चोटाला, गोपाल शर्मा, पूर्व पार्षद प्रेम उपाध्याय, प्रहलाद पटेल, देवशकर पांण्डे, रणजीत परिहार, मंगल लोढ़ा, पूर्व एल्डरमेन दिलीप गांधी, मीसाबंधु दिनेश सोंलकी, दिनेश राठोड़, महेन्द्र शर्मा, राजेश पांचाल, हार्दिक मेहता, करण वरिष्ठ, विपिन पोरवाल, प्रवीण सोनी, सुनील सारस्वत, राकेश मीणा, स्नेहिल उपाध्याय, कृष्ण सोनी, श्रीमति ज्योति सालवी, श्रीमति मीना टांक, श्रीमति सारिका दिक्षित, श्रीमति सोनु नेका, श्रीमति रत्ना पाल, सुशील सेन, सुभेन्द्र सिंह गुर्जर, संतोष बैरागी, संजय पांचाल आदि सेकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थें।
कार्यकर्ताओं ने ममता बॅनजी मुर्दाबाद, तृणमूल कांग्रेस मुर्दाबाद, ममता तेरी गुंडागिर्दी नहीं चलेगी-नही चलेगी, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद, वन्दे मातरम् एवं भारत माता की जय जैसे नारे लगायें।

error: Content is protected !!