• Mon. Sep 21st, 2026

विधायक काश्यप द्वारा मंत्री पटेल का स्वागत

BySurendra Jain

Nov 10, 2020

खबर पक्की, 10 नवंबर, रतलाम। प्रदेश के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल जिले के प्रवास के दौरान रतलाम आए। रतलाम में विधायक चेतन्य काश्यप ने जनसम्पर्क कार्यालय पर उनका स्वागत किया। मंत्री श्री पटेल से श्री काश्यप ने कृषि विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा भी की। इस दौरान जावरा विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, महामंत्री मनोहर पोरवाल, प्रदीप उपाध्याय, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, करणधीर बड़बोत्या, मयूर पुरोहित, मंडल प्रभारी राकेश परमार, मनोज शर्मा आदि मौजूद थे।

error: Content is protected !!