• Fri. Nov 27th, 2026

प्रदेश सहित देश भर ने कांग्रेस को झूठे वादो की सजा दी है : काश्यप, भाजपा की शानदार सफलता का श्रेय भाजपा की नीतियों को जाता है – लुनेरा

BySurendra Jain

Nov 10, 2020

खबर पक्की, 10 नवंबर, रतलाम। मध्यप्रदेश विधानसभा के उपचुनाव मे भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की नीतियों के चलते अपेक्षा के अनुरूप सफलता प्राप्त की है। किसानों के 2 लाख तक के कर्जे माफ करने तथा बेरोजगारों को 4 हजार रूपये प्रति माह का भत्ता देने के झूठे वादों वाली कांग्रेस को प्रदेश के जागरूक मतदाताओं ने सिरे से नकार दिया है।
मध्यप्रदेश विधानसभा के उपचुनाव मे भारतीय जनता पार्टी की आशातीत सफलता से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बात शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप ने कही। विधायक जनसम्पर्क कार्यालय पर स्वागत में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को श्री काश्यप ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा के पिछले चुनाव में कांग्रेस ने मतदाताओं में झूठे वादों से भ्रम फेलाया था। कांग्रेस के झूठे वादो का असर बिहार विधानसभा के चुनाव सहित हाल ही में संपन्न देश के अन्य राज्यों के उपचुनाव में भी देखने को मिला है, जहां मतदाताओं ने कांग्रेस को बुरी तरह पराजित कर दिया है। कांग्रेस अब नेतृत्वहीन हो गई है। रतलाम मे स्थानीय चुनाव में भी पार्टी अपनी सफलता का परचम लहरायेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कहा कि मध्यप्रदेश विधानसभा के उपचुनाव मे भाजपा की शानदार सफलता का श्रेय पार्टी के केन्द्रिय एवं राज्य नेतृत्व को जाता है। इस सफलता में पार्टी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत भी शामिल है। पार्टी की नीतियों तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं की संघर्ष क्षमता पार्टी को भविष्य मे भी इसी प्रकार सफलता दिलाती रहेगी। संचालन जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय ने किया एवं आभार जिला महामंत्री श्री मनोहर पोरवाल ने माना।
पार्टी कार्यालय पर भी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
विधायक जनसम्पर्क कार्यालय से पूर्व भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की सफलता का जश्न मनाने पैलेस रोड स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए जहां उन्होने जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व मे आतिशबाजी कर एवं मिठाई वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से श्री लुनेरा के नेतृत्व में दुपहिया वाहनों से भारत माता की जय, वन्दे मातरम्?, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, मुख्यमंत्री जिन्दाबाद तथा भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए स्टेशन रोड़ स्थित शहर विधायक श्री चेतन्य काश्यप के जनसम्पर्क कार्यालय पर पहुंचे जहां श्री लुनेरा के नेतृत्व में श्री काश्यप का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री काश्यप तथा श्री लुनेरा के नेतृत्व मे भव्य आतिशबाजी कर भाजपा की जीत का जश्न मनाया।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कन्हेयालाल मोर्य, जिला मंत्री देवेन्द्र वाधवा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष श्री निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, करन धीर, मंडल प्रभारी राकेश परमार, मंडल महामंत्री श्री नन्दकिशोर पंवार, पूर्व पार्षद भगत भदोरिया, प्रहलाद पटेल, मंगल लोढ़ा, सत्यदीप भट्ट, श्रीमति रेखा जोहरी, श्रीमति मनीषा शर्मा, पूर्व एल्डरमेन दिलीप गांधी, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर तोषावड़ा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, मुबारिक शैरानी, हेमन्त राहोरी, प्रहलाद राठोर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमति सुनीता श्रीवास्तव, श्रीमति सारिका दीक्षित, श्रीमति भारती राहोरी, श्रीमति मीना टांक, राकेश पाटीदार, धर्मेन्द्र देवडा, स्नेहिल उपाध्याय, करन वशिष्ठ, किशोर बडगोत्या, आकाश खड़के, संतोश बैरागी, श्रीमति रीना टांक, कैलाश गुर्जर, दिनेश राठोर, विनोद चौहान, बी.एल. प्रजापति, अभय जैन सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!