• Fri. Nov 27th, 2026

मिनी स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

BySurendra Jain

Nov 9, 2020

खबर पक्की, 9 नवंबर, रतलाम। कलेक्टोरेट सभागृह में विधायक चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में मिनी स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें ऊंकाला रोड़ फोरलेन, शास्त्री नगर फोरलेन एवं कान्वेंट तिराहा से लॉ कालेज पुलिया तक बनने वाले फोरलेन को लेकर श्री काश्यप ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उनके सुझाव पर प्रस्तावित कार्यों की कार्य योजना में संशोधन साधिकार समिति की बैठक में होगा।
श्री काश्यप ने समीक्षा बैठक के दौरान नगर के तीनों प्रमुख फोरलेन निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने कार्य आरंभ करने से पूर्व विद्युत पोल स्थानान्तरण सहित अन्य सभी कार्य कर लेने की आवश्यकता जताई। बैठक के दौरान मिनी स्मार्ट सिटी योजना के तहत होने वाले अन्य कार्यों पर भी चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर गोपालचन्द डाड, निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया, सहायक आयुक्त भविष्य कुमार खोब्रागढे, सिटी इंजीनियर जी.के.जायसवाल सहित निगम अधिकारी, कन्सलटेंट आदि उपस्थित थे।

You missed

error: Content is protected !!