खबर पक्की, 9 नवंबर, रतलाम। आगामी त्यौहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा 9 नवम्बर को रतलाम शहर एवं तहसील में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों आर.आर. सोलंकी, श्रीमती प्रीति मण्डोरिया, यशवन्त कुमार शर्मा, श्रीमती ज्योति बघेल द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में कुल 7 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जाकर जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। लिए गए नमूनों में मावा एवं मिठाईयां शामिल हैं। आगामी त्यौहारों को देखते हुए इस प्रकार का आकस्मिक निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
