खबर पक्की, 20 अक्टूबर, रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा के नेतृत्व मे पार्टी की जिला ईकाई ने अपने विधायकों तथा वरिष्ठ नेतागणों की उपस्थिति मे पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ द्वारा महिलाओं के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए दो घंटे का सांकेतिक मौन धरना आयोजित किया।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि हाल ही मे कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश सरकार की काबीना मंत्री श्रीमति इमरती देवी को लक्ष्य बनाकर महिलाओं के प्रति घोर आपत्तिजनक टिप्पणी सार्वजनिक मंच के माध्यम से करके प्रदेश की महिला मंत्री सहित आम महिलाओं का घोर अपमान किया है। प्रदेश भाजपा द्वारा कांग्रेस तथा कमलनाथ की इस घटिया मानसिकता के प्रति आक्रोश व्यक्त करने के लिए प्रदेश भर मे भाजपा द्वारा किये गये सांकेतिक मौन धरने के अंतर्गत रतलाम जिला भाजपा द्वारा भी नगर निगम के सामने स्थित गांधी उद्यान मे बापु की प्रतिमा के समीप दो घंटे का मौन धरना दिया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा, रतलाम शहर विधायक चेतन्य काश्यप, जावरा विधायक डॉ.राजेन्द्र पांण्डे, रतलाम ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बजरंग पुरोहित, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला मंत्री देवेन्द्र सिंह वाधवा,जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, पूर्व महापौर शेलेन्द्र डागा, पूर्व निगम अध्यक्ष अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष द्वय जयवंत कोठारी, मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, करण बडगोत्या, विक्रमसिंह आंजना, अम्बाराम गरवाल, भानुप्रताप सिंह, बद्रीलाल शर्मा, मंडल प्रभारी राकेश परमार, मंडल महामंत्री नन्दकिशोर पंवार, अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष नन्दकिशोर तोषावड़ा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेश सिंघाड़, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष इब्राहीम शेरानी, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती मनीषा शर्मा, पूर्व पार्षद भगतसिंह भदौरिया, श्रीमती सीमा टांक, अशोक यादव, पवन सोमानी, प्रहलाद पटेल, देवशकर पांण्डे, मोहनलाल घभाई, रणजीत सिंह परिहार, पूर्व एल्डरमेन दिलीप गांधी, रवि जोहरी, गोपाल शर्मा, राजेश रांका, नीतिन लोढ़ा, राजेश माहेश्वरी, मीसा बंधुु दिनेश सोंलकी, अश्विन जायसवाल, आकाश खड़कें, हेंमत राहोरी, अनिल पोरवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, दिनेश राठोड़, श्रीमति चेतना पाटीदार, राकेश नागर, विप्लव जैन, आदित्य डागा, श्रीमती भारती राहोरी, श्रीमती रीना टांक, हार्दिक मेहता, मुबारिक शेरानी, इलियास बैलिम, मोहम्मद रईस कुरैशी, इलियास कुरैशी, वाजिद खान, श्यामलाल परमार, गोवर्धन लोहिया, चमन मारू, मोहन वर्मा, मंगल सिंह पंवार, राकेश टांक, भारतसिंह, भागीरथ प्रजापति, संजय पांण्डे, राम कुमार जोशी, सतीश श्रीवास्तव, राजाराम, पुष्कर व्यास, कनिष्क सिलावट, मदनलाल परमार,सलीम नेताजी, ओमप्रकाश सेन, दिपेश डोडियार, शेलेश प्रेमी,अजय, महेन्द्रसिंह जाट, नाथुलाल मुनिया, सुरज चौहान, दिनेश समोत्रा तथा कमल लेबाना उपस्थित थें।
कोरोना काल को देखते हुए भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने अपने मुंह को मास्क से ढ़का हुआ था साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का भी पालन किया गया। धरने का संचालन जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय एवं आभार जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने व्यक्त किया।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की महिलाओं के प्रति अभद्र टिप्पणी के खिलाफ भाजपा का मौन धरना
