• Sun. Sep 20th, 2026

नगर निगम चुनाव हेतु जारी संपूर्ण मतदाता सूची में हो संशोधन : डागा

BySurendra Jain

Oct 7, 2020

रतलाम। नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर 49 वार्ड की जो मतदाता सूची जारी की गई है, वह नगर निगम की मतदाता सूची ना होते हुए उसमें विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची को भी शामिल कर लिया गया है, ऐसी स्थिति में लगभग 50 प्रतिशत से ज्यादा बुथ मतदाता के नाम में हेरफेर होने से प्रभावित हो रहे है। उक्त मांग पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने समस्त 49 वार्ड की मतदाता सूची को नगर निगम 2014 की मतदाता सूची को ध्यान में रखते हुए संशोधित किया जाए और मतदाता सूची को नये रुप में जारी किया जाएं। अभी वर्तमान जो सूची जारी की गई है, उसे निरस्त किया जाएं, जिससे मतदाता को सही बूथ पर वार्ड के अनुसार नाम मिल सकें और उन्हें मतदान वाले दिन समस्या ना हो। जिससे शासन का भी अधिक से अधिक मतदान का लक्ष्य पूर्ण होगा।

error: Content is protected !!