खबर पक्की, 7 अक्टूबर, रतलाम। पुलिस ने अवैध पिस्टल के विक्रय में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी फरार चल रहा था।आरोपी की निशानदेही पर उसके द्वारा रेल की पटरी के पास छिपाकर रखी गई पिस्टल भी जप्त की गई है।
जानकारी के अनुसार एसपी गौरव तिवारी के निर्देश पर आगामी त्यौहारो को देखते हुए अवैध आग्नेय शस्त्र रखे जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निगरानी रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के आदेश के पालन में थाना डीडीनगर पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर 19.09.20 को त्रिवेणी मेला ग्राउण्ड के पास से आरोपी धर्मा उर्फ धर्मेन्द्र 29 वर्ष निवासी नयापुरा रतलाम,संतोष उर्फ शुभम उम्र-22 वर्ष निवासी हाट की चौकी रतलाम को एक देशी पिस्टल व दो जिंदा राउण्ड के गिरफ्तार किया गया। आरोपी धर्मा उर्फ धर्मेन्द्र द्वारा उक्त पिस्टल मोहित निवासी हाट की चौकी रतलाम से खरीदना बताया था।
आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर पूछताछ करते उक्त पिस्टल धम्मू उर्फ धर्मेन्द्र निवासी सुभाषनगर से 15 हजार रुपये में खरीदना बताया था। जिस पर से आरोपीगणो के विरुद्ध थाना डीडीनगर पर धारा-25,27 आर्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस के अनुसार दिनांक 21.09.20 को बाजना बस स्टैंड मल्टी के पास से आरोपी ऋतिक 21 वर्ष निवासी सिलावटों का वास रतलाम,सोनू उर्फ शुभम 20 वर्ष निवासी धीरज शाह नगर से एक देशी पिस्टल व एक जिंदा राउण्ड के गिरफ्तार किया गया जिस पर से आरोपीगणो के विरुद्ध थाना डीडीनगर पर अपराध धारा-25(1)बी आर्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी ऋतिक द्वारा उक्त पिस्टल व जिंदा राउण्ड धम्मू उर्फ धर्मेन्द्र निवासी सुभाषनगर रतलाम से 10,000/- रुपये में खरीदना बताया था।
आरोपी धम्मू उर्फ धर्मेन्द्र वर्मा घटना दिनांक से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में कल दिनांक 06.10.20 को मुखबीर सूचना पर आरोपी धम्मू उर्फ धर्मेन्द्र निवासी सुभाषनगर रतलाम को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से हिकमत अमली से पूछताछ करते आरोपी मोहित एक पिस्टल व दो जिंदा राउण्ड व आरोपी ऋतिक बाली को एक पिस्टल व एक जिंदा राउण्ड बेचना व एक पिस्टल अपने पास होना बताया। पकडे जाने के डर से सागोद रोड रेल्वे पटरी के पास छुपा कर रखना बताया। जिस पर से आरोपी के मेमो पर से एक देशी पिस्टल जप्त की गयी है।
आरोपी धम्मू उर्फ धर्मेन्द्र के विरुद्ध थाना स्टेशन रोड पर मारपीट का एक व हत्या के प्रयास का एक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय विचाराधीन है। आरोपी धम्मू उर्फ धमेन्द्र – 24 वर्ष निवासी सुभाषनगर रतलाम । इनके पास से एक देशी पिस्टल व आरोपी धम्मू उर्फ धर्मेन्द्र द्वारा पूर्व में आरोपीगण मोहित , ऋतिक को बेची गयी दो पिस्टल व तीन जिंदा राउण्ड पूर्व में जप्त किये गये है।
उक्त कार्यवाही में थाना इंचार्ज उनि मुकेश सस्तिया, उनि अमित शर्मा, प्रआर.प्रदीप शर्मा,आर.अवधेश परमार, आर. विशाल सेन व नायाराण जादौन, बबलु मईडा, महेश ठाकरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अवैध पिस्टल बेचने का आरोपी गिरफ्तार
