• Mon. Sep 21st, 2026

बुआ, भतीजी की नहाते समय कुंड में डूबने से मौत

BySurendra Jain

Oct 5, 2020

खबर पक्की, 5 अक्टूबर, रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र के ग्राम जुलवानिया में पानी की खाल में डूबने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में बुआ और उसकी भतीजी थी।
पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे 14 वर्षीय पूजा पुत्री कोदर मईडा और उसकी भतीजी 12 वर्षीय प्रेमलता पुत्री कंवरलाल मईड़ा दोनों निवासी ग्राम जुलवानिया गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर घटिया खाल के कुंड पर नहाने गई थी। नहाते समय दोनों कुंड में डूब गई।
पास में बैठे एक बालक ने पास के खेतों में काम कर रहे उनके स्वजन को जाकर सूचना दी। वे मोके पर पहुंचे और शोर मचाया। आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। कुछ लोगों ने दोनों को बाहर निकाला , लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलने पर एसआइ रामसिंह खपेड दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाए। पुलिस के अनुसार दोनों बालिकाओं की नहाने के दौरान पानी में डूबने से मौत होने की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों बालिका के शवों पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिये गये।

You missed

error: Content is protected !!