• Fri. Jul 31st, 2026

कार पलटने से 1 युवक की मौत, 4 घायल

BySurendra Jain

Oct 5, 2020

खबर पक्की, 5 अक्टूबर, रतलाम। फोरलेन पर घटला ब्रिज पर सोमवार सुबह 4 बजे कार पलटने से कार सवार पांच लोग घायल हो गये। जिनमे से एक युवक की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वही अन्य चार घायलों को इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार इंदौर के रानी पूरा क्षेत्र निवासी परवेज पिता अनीश मंसूरी 24 वर्षीय,फैजल पिता मोहम्मद अंसारी, अवेश अंसारी 24 वर्षीय ,फऱहान 22 वर्षीय ,आरिफ मंसूरी 23 वर्षीय रविवार को अपनी कार से अजमेर से इंदौर की और लोट रहे थे । इस दौरान सोमवार सुबह करीब 4 बजे रतलाम के घटला ब्रिज पर इनकी कार असंतुलित होकर पलट गई। जिससे कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।
घटना की सूचना मिलते ही एम्बुलेंस घटनास्थल पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान सुबह 05 बजे परवेज मंसूरी की मौत हो गई। वही अन्य 4 घायलों को जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने परवेज के शव का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। जहां आज शाम तक पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिया जायेगा। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मृतक और घायलों के परिजन इंदौर से रतलाम के लिए रवाना हो गये है।

error: Content is protected !!