• Fri. Jul 31st, 2026

तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों की नवीन पदस्थापना

BySurendra Jain

Oct 5, 2020

खबर पक्की, 5 अक्टूबर, रतलाम। कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड ने प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, सहायक अधीक्षको तथा भू-अभिलेख अधिकारियों की नवीन पदस्थापना की है। नवीन पदस्थापना अन्तर्गत तहसीलदार रतलाम शहर गोपाल सोनी को तहसीलदार तहसील आलोट, प्रेमशंकर पटेल को रतलाम ग्रामीण से रतलाम शहर, श्रीमती स्वाति तिवारी को तहसील पिपलौदा से तहसील ताल, श्रीमती किरण बरबडे प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख रतलाम से तहसील पिपलौदा, तहसीलदार बी.एल. बामनिया को तहसील आलोट से तहसील जावरा, नायब तहसीलदार रमेश मसारे को तहसील ताल से प्रभार तहसीलदार रतलाम ग्रामीण, संतोष कुमार को ढोढर तहसील जावरा से तहसील ताल, श्रीमती मौसमी केवट को तहसील रावटी से प्रभारी तहसीलदार रावटी, श्रीमती वन्दना हरित को तहसील जावरा से टप्पा ढोढर तहसील जावरा, सहायक भू-अधीक्षक भू-अभिलेख श्री रमेशचन्द्र सिसौदिया को सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख रतलाम तथा श्री यशदीप रावत को सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख रतलाम नवीन पदस्थापना की है।

error: Content is protected !!