खबर पक्की: 3 सितंबर जबलपुर,मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने आज अपने एक महत्वपूर्ण फैसले में कर्मचारियों के प्रमोशन से जुड़े एक मामले का निपटारा करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट का स्टे अनारक्षित वर्ग के कर्मचारियों पर लागू नहीं होता। सरकार उन्हें प्रमोशन दे सकती है।
याद दिला दें कि मध्यप्रदेश में हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ शिवराज सिंह सरकार ने ना केवल सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की बल्कि सभी वर्ग के कर्मचारियों के प्रमोशन सुप्रीम कोर्ट के स्टे के नाम पर रोक दिए गए हैं।
