• Sun. Sep 20th, 2026

मोबाईल चोरी के आरोपी का जमानत आवेदन निरस्‍त

BySurendra Jain

Sep 4, 2020

खबर पक्की, 4 सितंबर,शाजापुर। जिला मीडिया प्रभारी सचिन रायकवार एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि, न्यायालय जेएमएफसी शुजालपुर द्वारा आरोपी मनोज पिता गोपालसिंह मेवाडा उम्र 27 वर्ष निवासी केशरीयापुरा भीलखेडी शुजालपुर मंडी का जमानत आवेदन पत्र निरस्‍त किया गया।
संजय मोरे अति.डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्‍त जानकारी अनुसार फरियादी जीतमल दिनांक 01/09/2020 को करीब 2 बजे इंडियन बैंक ब्रज नगर चौराहा शुजालपुर मंडी मे रूपये जमा कराने गया था। फरियादी ने जमा पर्ची भरी और अपना सेमसंग कम्‍पनी का मोबाईल जिसमे 2 सीम आईडिया और जियो कम्‍पनी की लगी थी, जमा पर्ची भरने वाली टेबल पर रखकर रूपये जमा कराने काउण्‍टर पर चला गया। वापस आकर देखा तो उसका मोबाईल नही मिला। बैंक मे अधिक भीड होने से मोबाईल की जानकारी नही मिली। दुसरे दिन बैंक मे लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखी तो आरोपी मनोज मोबाईल चोरी करके ले गया था। जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने थाना शुजालपुर मंडी पर की थी। आरोपी को गिरफतार कर दिनांक 03/09/2020 को न्‍यायालय में प्रस्‍तुत किया गया। न्‍यायालय द्वारा आरोपी का जमानत आवेदन पत्र निरस्‍त किया गया।

error: Content is protected !!