• Fri. Nov 6th, 2026

इंदौर में खनिज अधिकारी के घर लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई

BySurendra Jain

Sep 1, 2020

खबर पक्की, 1 सितंबर, इंदौर। लोकायुक्त पुलिस ने इंदौर में पदस्थ रहे जिला खनिज अधिकारी प्रदीप खन्ना के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का प्रकरण दर्ज किया है। मंगलवार सुबह लोकायुक्त पुलिस की एक टीम ने इंदौर के पटेल नगर स्थित फ्लैट एवं भोपाल की टीम ने गौतम नगर, गोविंदपुरा स्थित एक बंगले में कार्यवाही शुरू की है। हाल ही में शासन द्वारा प्रदीप खन्ना का तबादला इंदौर से श्योपुर किया गया है।

error: Content is protected !!