खबर पक्की, 2 सितंबर, रतलाम। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान की घोषणा अनुसार पात्र परिवारों को खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराने हेतु विधायक चेतन्य काश्यप ने कुशाभाऊ ठाकरे मंडल की बैठक ली। इसमें उन्होंने खाद्यान्न से वंचित सभी पात्र परिवारों को पात्रता पर्ची का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री चौहान की घोषणा अनुसार खाद्यान्न वितरण हेतु एपीएल कार्ड धारी को भी पात्र होने पर पात्रता पर्ची हेतु चिन्हित किया गया है। पात्रता की श्रेणी में आने वाले परिवारों को पर्ची का वितरण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित परिवारों से नगर निगम में आवेदन प्रस्तुत कर समग्र आईडी, आधार, एपीएल राशन कार्ड एवं पात्रता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करवाए जाएंगे। राशन आवंटन के लिए पार्टी कार्यकर्ता दुकानों से सतत्? सम्पर्क रखेंगे एवं जिन उपभोक्ताओं का स्थान परिवर्तन हुआ है। उन्हें नए स्थान से खाद्यान्न दिलाना सुनिश्चित करेंगे।
श्री काश्यप ने बैठक में निर्देश दिए कि कोई भी पात्र परिवार पात्रता पर्ची से वंचित नहीं रहे। इस दौरान मंडल प्रभारी राकेश परमार, वार्ड संयोजक मनोहरसिंह गौड़, राधेश्याम मारू, दिनेश पटेल, योगेश केथवास, कन्हैया मालवीय, आदित्य डागा, विपीन पोरवाल, शाहिद कुरैशी, राजेश माहेश्वरी, रामु सौलंकी, अभय लोढ़ा, दिनेश राव, महेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।
खाद्यान्न से वंचित पात्र परिवारों को पात्रता पर्ची वितरण सुनिश्चित करें : काश्यप, मंडल प्रभारी वार्ड संयोजकों की बैठक आयोजित
