• Thu. Jul 30th, 2026

कोरोना ब्लास्ट : बुधवार को भी मिले 41 कोरोना पॉजिटिव मरीज

BySurendra Jain

Sep 2, 2020

खबर पक्की, 2 सितंबर, रतलाम। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीज बड़ी सख्या में सामने आ रहे है । इस बीच बुधवार को भी जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से करीब 41 पॉजिटिव मरीज समाने आ चुके है। जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 1 हजार पार चूका है। फिर भी नगर में अधिकांश लोग लापरवाही पूर्वक मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं कर रहे है।
जानकारी के अनुसार आज 8 लाईन केम्पस शिवगढ के 25, 26, 29, 32 तथा 38 वर्षीय पुरुष, रतलाम के पंचमणी अपार्टमेंट के 27 वर्षीय पुरुष, टाटानगर का 30 वर्षीय पुरुष, काटजू नगर के 50 वर्षीय महिला तथा 57 वर्षीय पुरुष, न्यू आजाद नगर के 40 वर्षीय पुरुष, वेदव्यास कालोनी की 55 वर्षीय महिला, ग्राम नगरा के 52 वर्षीय पुरुष, रतलाम दीनदयाल नगर के 48 वर्षीय पुरुष, धनजी भाई का नोहरा के 48 वर्षीय पुरुष, सुभाष मार्ग पेटलावद की 65 वर्षीय महिला, रतलाम माणकचौक के 48 वर्षीय पुरुष, रेलवे कालोनी की 30 वर्षीय महिला तथा 33 वर्षीय पुरुष, विद्या विहार नगर की 40 वर्षीय महिला तथा 20 वर्षीय युवक, एमआईजी गंगासागर की 22 वर्षीय युवती, जवाहर नगर के 59 वर्षीय पुरुष, लक्ष्मीनगर की 24 वर्षीय युवती तथा 22 वर्षीय युवक, सेठजी का बाजार की 29 वर्षीय महिला, बागडो का वास की 52 वर्षीय महिला, 65 वर्षीय महिला, 25 तथा 27 वर्षीय युवक, लक्कडपीठा की 29 वर्षीय महिला, 8 लेन केम्पस शिवगढ के 30 तथा 37 वर्षीय पुरुष, सदर बाजार शिवगढ के 25 वर्षीय युवक, शीतला माता मंदिर शिवगढ के 51 वर्षीय पुरुष, 8 लाईन केम्पस शिवगढ के 24 वर्षीय युवक, 28, 31, 46, 49 वर्षीय पुरुष, ग्राम धराड के 36 वर्षीय पुरुष तथा 17 वर्षीय युवक, रतलाम डीडी नगर की 50 वर्षीय महिलापॉजिटिव मिले है। इस प्रकार आज कुल 41 पॉजिटिव मरीज मिले है.तथा पेटलावद झाबुआ जिले की एक 65 वर्षीय महिला का सेम्पल भी पाजिटिव।

error: Content is protected !!