• Sat. Sep 19th, 2026

आरक्षकों को ट्रक में भेजने पर जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो

BySurendra Jain

Sep 1, 2020

खबर पक्की: 1 सितंबर रतलाम, पुलिस विभाग के सूत्रों ने बताया कि पुलिस लाइन में गाड़ियों पर पूरा नियंत्रण आर आई का होता है वही तय करता है कि किसको कौन सी गाड़ी दी जाएगी 10 आरक्षकों को भोपाल भेजने के लिए बस की जगह ट्रक आर आई खिलावन सिंह कंवर ने दिया था। खुली छत वाले ट्रक में तिरपाल लगी हुई थी और इसी कारण आरक्षकों के पास उपलब्ध फॉरेंसिक रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज बरसात के पानी मैं भीग गए थे और खराब हो गए थे। आरक्षकों को लगा की दस्तावेज खराब होने की जिम्मेदारी उन पर ना आ जाए जैसा की पुलिस विभाग में अक्सर होता है की जिम्मेदारी छोटे कर्मचारियों पर डाल दी जाती है। इसीलिए उन्होंने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड कर दिया। लेकिन अभी भी उच्चाधिकारियों द्वारा सीधे-सीधे जिम्मेदार पर कार्रवाई ना करते हुए पहले से ही घबराए और परेशान आरक्षको को नोटिस दिया जा रहा है। जब की होना यह चाहिए कि इनको विश्वास में लेकर जिम्मेदार पर कार्रवाई करना चाहिए यही अच्छे और सही नेतृत्व की निशानी है। आ रक्षकों को नोटिस जारी करने से पुलिस विभाग में निचले स्तर पर काफी नाराजगी जाहिर की जा रही है।

You missed

error: Content is protected !!