खबर पक्की, 31 अगस्त, भोपाल। मध्य प्रदेश में अब रविवार काे लॉकडाउन नहीं रहेगा। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में अनलॉक 4 में अब किसी भी तरह का लॉकडाउन नहीं रहेगा। उनके अनुसार अब केवल कंटेनमेंट जोन में ही पाबंदी रहेगी।
