• Fri. Nov 6th, 2026

उदघाटन के पहले ही लटकी छतरी पुल की छतरी, विधायक निधि के 1500000 पानी में

BySurendra Jain

Aug 31, 2020

खबर पक्की: 31 अगस्त रतलाम विधायक चैतन्य काश्यप की पहल पर छतरी पुल का प्राचीन स्वरूप लौटाने के लिए विधायक निधि 15 लाख की लागत से छतरिया बनाई गई है पर छतरियों का काम इतना स्तर हीन हुआ है कि उद्घाटन के पूर्व ही छतरिया लटकने लगी है। कहने को तो रतलाम की जनता बहुत जागरूक मानी जाती है हजारों लोग रोज छतरियो को देखते हुए छतरी पुल से गुजरते हैं पर किसी ने भी लटकती हुई छतरियो पर ध्यान नहीं दिया नवागत निगमायुक्त सोमनाथ झारिया व नवागत कलेक्टर गोपाल चंद्र डाड से लोगों की बहुत उम्मीदे है उम्मीद है इस मामले में वह कठोर कार्रवाई कर निर्माण कार्य में हो रही लापरवाही और भ्रष्टाचार पर लगाम लगाएंगे।

error: Content is protected !!