• Sat. Nov 7th, 2026

प्रशासन ने दिए निर्देश : धार्मिक आयोजन सार्वजनिक स्थल पर मनाए जाने हेतु प्रतिबंध

BySurendra Jain

Aug 31, 2020

खबर पक्की, 31 अगस्त, रतलाम। वर्तमान में कोरोना संक्रमण को देखते हुए शासन द्वारा सभी धार्मिक आयोजन सार्वजनिक स्थल पर मनाए जाने हेतु प्रतिबंध लगाया गया है। गणेश उत्सव में सभी श्रद्धालुजन अपने घर में ही मूर्तियों का विसर्जन करें। घर में गणेश मूर्ति का विसर्जन नहीं करने पर विधि-विधान से पूजन कर अपने घर के समीप प्रशासन द्वारा चिन्हित मंदिर में मूर्ति रख दें, जहां से नगर निगम द्वराा अपने वाहनों से मूर्तियों को ले जाया जाकर विधिवत रुप से विसर्जन किया जाएगा। इसी प्रकार मोहर्रम होने से ताजिये सार्वजनिक रुप से नहीं रखे जाएंगे, इन्हें घरों में रखकर ही ठण्डे किए जाएंगे।
प्रशासन द्वारा थानावार मंदिर चिन्हित किए गए हैं जिनमें माणकचौक थाना क्षेत्र अन्तर्गत बडा हनुमान मंदिर घास बाजार, रानीजी का मंदिर धानमंडी, भेरूजी का मंदिर हरदेवलाला पीपली, पूर्णेश्वर महादेव मंदिर श्रीमालीवास, अमरेश्वर महादेव मंदिर कालेज रोड, लक्ष्मी मंदिर माणकचौक, लिमडेश्वर महादेव मंदिर डालुमोदी बाजार चौराहा, गोपाल मंदिर गौशाला रोड, टेकेश्वर मंदिर ईदगाह रोह, चारभुजा जूना हनुमान मंदिर सिलावटों का वास, भोलेनाथ मंदिर श्रीराम मंदिर सुनार बावडी रोड, गणेश मंदिर गणेश देवरी, बडी शीतला माता मंदिर सिलावटों का वास, गणपति मंदिर चांदनीचौक, ओसवाल हनुमान मंदिर हनुमान रुण्डी, सांवलिया सेठजी का मंदिर करमदी रोड, तेताजी महाराज मंदिर तेलियों की सडक, गणेश मंदिर रामगढ, गढकैलाश महादेव मंदिर, रणछोडराय मंदिर त्रिपोलिया गेट, अनवर भैरव मंदिर मोहन टाकिज, गणेश मदिर पैलेस रोड, देवनारायण मंदिर मालीकुआं, लोकेन्द्रनाथ महादेव मंत्री हरमाला रोड, चन्द्र भोलेश्वर महादेव मंदिर शहर सराय तथा संतोषी माता मंदिर तेजानगर सम्मिलित हैं।
इसी तरह थाना स्टेशन रोड अन्तर्गत आने वाले मंदिरों में कालीका माता मंदिर, नित्य चिन्ताहरण मंदिर पैलेस रोड, गणपति मंदिर टीआईटी रोड, रामेश्वर मंदिर जावरा रोड, महादेव मंदिर दिलबहार चौराहा, सूर्य सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, दुर्गा मंदिर हनुमान मंदिर राजस्व कालोनी, गणेश मंदिर नगर निगम, गणेश मंदिर सूरजपौल, गणेश मंदिर ऊकाला रोड, गीता मंदिर मित्र निवास रोड, पंचमुखी हनुमान मंदिर आफिसर कालोनी, गणेश मंदिर ब्राह्मण बावडी भण्डारी गली, शिव मंदिर प्रताप नगर तथा सांई मंदिर शास्त्री नगर शामिल हैं।
थाना औद्योगिक क्षेत्र अन्तर्गत राधाकृष्ण मंदिर नयागांव, पंचमुखी हनुमान मंदिर इन्द्रलोक नगर, अम्बे माता मंदिर अंबिका नगर, महादेव मंदिर तिरुपति नगर, गणेश मंदिर गणेश नगर, हनुमान मंदिर बरबड, शिव मंदिर शिवनगर, महादेव मंदिर न्यू ग्लोबस सिटी, सांई मंदिर जनता कालोनी, हनुमान मंदिर त्रिलोक नगर, श्रीराम मंदिर शिवशंकर कालोनी, राधाकृष्ण मंदिर विरियाखेडी, महादेव मंदिर मुखर्जी नगर, जैन मंदिर काटजू नगर, हनुमान मंदिर हनुमान ताल, रामेश्वर मंदिर कस्तूरबा नगर, गणेश महादेव मंदिर रिद्धि-सिद्धि कालोनी, महाकाल मंदिर प्रियदर्शिनी नगर, श्रृंगी महादेव मंदिर श्रृंगी नगर, हनुमान मंदिर एम.बी. नगर, रत्नेश्वर महादेव मंदिर रत्नपुरी, गणेश मंदिर मंगलमूर्ति कालोनी, भोलेनाथ मंदिर सखी मार्केट, महाकाल मंदिर शक्ति नगर, ऋण मुक्तेश्वर मंदिर सुयोग परिसर, भद्रकाली मंदिर मोहन नगर, मुक्तेश्वर महादेव मंदिर डोंगरे नगर, राम मंदिर जवाहर नगर/सखवाल नगर, महादेव मंदिर लक्ष्मणपुरा,, हनुमान मंदिर पीएनटी कालोनी, हनुमान मंदिर महेश नगर, शिवशंकर मंदिर देवरा देवनारायण कालोनी, राधाकृष्ण मंदिर गांधीनगर, हनुमान मंदिर रेल नगर, चन्द्रेश्वर महादेव मंदिर विनोबा नगर, गणेश मंदिर जवाहर नगर बी कालोनी, बाल हनुमान मंदिर अलकापुरी सी कालोनी, बडा शनि मंदिर अलकापुरी, चिन्ताहरण हनुमान मंदिर इंदिरा नगर तथा साई मंदिर इन्द्रानगर शामिल हैं।
थाना दीनदयाल क्षेत्र में आने वाले मंदिरों में त्रिनेत्र महाकाल मंदिर दीनदयाल नगर, पंचमुखी हनुमान मंदिर दीनदयाल नगर, राधाकृष्ण मंदिर बाजना बस स्टैण्ड, सूर्यमुखी हनुमान मंदिर सुभाष नगर, राधाकृष्ण मंदिर खटीक मोहल्ला, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर टाटानगर, सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर शांति निकेतन, नागदेववता मंदिर रामनगर तथा हनुमान बाग मंदिर अमृत सागर शामिल हैं।

error: Content is protected !!